UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल (up gov in) – OTR, Apply Online, Status & Renewal

UP Scholarship 2026-27 (यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल - up gov in) से जुड़ी OTR Registration, Apply Online, Login और Scholarship Payment की पूरी जानकारी यहाँ आसान भाषा में दी गई है। अगर आप पहली बार ऑनलाइन फॉर्म भर रहे हैं, पिछले वर्ष की स्कॉलरशिप का Renewal करना चाहते हैं, या छात्र अपना UP Scholarship Status 2026-27 चेक करना चाहते हैं, तो यहाँ आवेदन से लेकर स्टेटस और पेमेंट तक की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया एक ही जगह मिलेगी।

यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन करने से पहले अपनी Eligibility (ये छात्र कर सकते हैं अप्लाई), जरूरी Documents और Last Date जरूर जांच लें। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के साथ-साथ कॉलेज से form verification और बैंक खाते में Aadhaar seeding (NPCI) का विशेष ध्यान रखें।

UP Scholarship क्या है? (ये छात्र कर सकते हैं अप्लाई)

UP Scholarship उत्तर प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति व्यवस्था है, जिसके तहत निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। यह व्यवस्था अलग-अलग शैक्षणिक स्तरों और विभिन्न श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए लागू होती है।

इसमें Pre-Matric (कक्षा 9–10), Post-Matric Intermediate (कक्षा 11–12) और Post-Matric Other Than Intermediate जैसे शैक्षणिक स्तर शामिल हैं। पात्रता, आय सीमा, category, course और institution से जुड़ी शर्तें योजना के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

UP Scholarship के लिए आवेदन प्रक्रिया में OTR, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फॉर्म सबमिशन, कॉलेज से document verification और आगे की जाँच एवं DBT payment प्रक्रिया शामिल होती है। इसलिए आवेदन करने से पहले अपने course और category के अनुसार नवीनतम आधिकारिक निर्देश जरूर देखें।

UP Scholarship Portal 2026-27 – यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल

अपने आवेदन की जरूरत के अनुसार नीचे दिए गए विकल्प का चयन करें।

Application Process – सीधे जरूरी सेक्शन पर जाएँ

Fresh Student → New OTR → Fresh Registration → Fresh Login / Correction
Renewal Student → Renewal Registration → Renewal Login / Correction
All Students → Status Check → Payment Status

UP Scholarship Last Date 2026-27 – अंतिम तिथि

OTR Registration के लिए अलग से कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है। हालांकि, UP Scholarship का online application form भरने के लिए OTR पूरा करना अनिवार्य है। इसलिए आप जिस भी कक्षा या course में पढ़ रहे हैं, अपने आवेदन की Last Date से पहले OTR Registration जरूर पूरा कर लें।

Pre-Matric & Post-Matric (Class 9–12) – Important Dates 2026-27

This schedule applies to students studying in Classes 9 to 12.

UP Scholarship Important Dates: Class 9 to 12 (Pre & Post-Matric)
Events Fresh Students Renewal Students
Online Application Start Date 11 August 2026 11 August 2026
Last Date to Apply Online 17 October 2026 15 October 2026
Submit Hard Copy to School 21 October 2026 19 October 2026
Correction Window (Edit Form) 16 Nov – 14 Dec 2026 17 Sep – 10 Oct 2026
Scholarship Amount Distribution 25 Jan – 31 Jan 2027 29 Sep – 31 Oct 2026

Post-Matric Other Than Intermediate (UG, PG, Diploma) – Important Dates 2026-27

This timetable is for students enrolled in higher education courses such as BA, B.Sc, B.Com, MA, B.Tech, Diploma, ITI, Medical, etc.

UP Scholarship Important Dates: UG, PG, Diploma (Post-Matric Other Than Inter)
Events Fresh Students Renewal Students
Online Application Start Date 15 September 2026 15 September 2026
Last Date to Apply Online 31 October 2026 15 October 2026
Submit Hard Copy to College 04 November 2026 15 October 2026
Correction Window (Edit Form) 06 Dec – 31 Dec 2026 21 Nov – 20 Dec 2026
Scholarship Amount Distribution 21 Dec – 31 Jan 2027 01 Dec – 25 Jan 2027

UP Scholarship 2026-27 Official Timetable & Notification – आधिकारिक समय-सारिणी

नीचे दिए गए टेबल में अपने course और scholarship category के अनुसार official timetable का PDF डाउनलोड करें। इस PDF में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आवेदन, verification, correction और payment से संबंधित पूरी समय-सारिणी एवं आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। आवेदन की तैयारी करने से पहले official notification को एक बार जरूर पढ़ लें, ताकि महत्वपूर्ण तारीखों और निर्देशों की जानकारी स्पष्ट रहे।

UP Scholarship 2026-27 Official Timetable & Notification
योजना आधिकारिक नोटिस
Postmatric (UG, PG, Diploma, ITI, B.ed. others…) Download PDF (20-07-2026)
Prematric & Inter (Class- 9, 10, 11 & 12) Download PDF (20-07-2026)
छात्रों हेतु सामान्य निर्देश PDF देखें
बाहरी राज्य के छात्रों/संस्थानों के लिए दिशा-निर्देश PDF देखें
UP Scholarship 2026-27 Portal - OTR Registration, Login, Renewal aur Application Status Check

UP Scholarship OTR – One Time Registration

UP Scholarship New Registration करने से पहले छात्रों को OTR (One Time Registration) पूरा करना अनिवार्य है, जबकि Renewal छात्र direct login के माध्यम से scholarship form भर सकते हैं उन्हे नया पंजीकरण करने की जरूरत नहीं होती है। Fresh OTR करने के बाद छात्र को Fresh Registration करना पड़ेगा।

यूपी स्कॉलरशिप OTR उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई डिजिटल व्यवस्था है, जिसके माध्यम से छात्रों को Scholarship Portal पर अपनी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी केवल एक बार दर्ज करनी होती है। OTR प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रों को एक यूनिक OTR Number प्राप्त होता है। यह प्रणाली Aadhaar आधारित verification पर कार्य करती है, जिससे छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया अधिक सुरक्षित, तेज़ और त्रुटिहीन (Error-Free) बनती है।

Important OTR Update
अगर आपने UP Scholarship 2025-26 के लिए OTR पहले ही कर लिया है, तो 2026-27 के लिए दोबारा OTR करने की जरूरत नहीं है। अपने existing OTR Number से आगे की प्रक्रिया पूरी करें।
OTR Number याद नहीं है? OTR Number Recover करें
पहली बार OTR कर रहे हैं? नीचे दिए गए Create New OTR ID विकल्प से OTR Registration करें।
Create New OTR ID

UP Scholarship Registration – ऑनलाइन पंजीकरण

UP Scholarship के लिए registration करते समय अपने course और class के अनुसार सही विकल्प चुनें — Class 9–10: Pre-Matric, Class 11–12: Post-Matric Intermediate, और 12वीं के बाद UG, PG, Diploma आदि: Post-Matric Other Than Intermediate। उत्तर प्रदेश के जो छात्र अन्य राज्य में अध्ययन कर रहे हैं, उन्हें आवेदन प्रक्रिया में Other State विकल्प का चयन करना होगा।

UP Scholarship Login – लॉगिन

आप अपने course और class के अनुसार Fresh या Renewal Login Portal के माध्यम से scholarship application से जुड़े जरूरी कार्य कर सकते हैं, जैसे form fill up, correction, document upload, password reset, final submit और print। अपने आवेदन के अनुसार नीचे दिए गए सही Login Portal का चयन करें।

UP Scholarship Status 2026-27 – छात्र स्टेटस चेक ऐसे करें

यूपी स्कॉलरशिप आवेदन के बाद अपने फॉर्म की वर्तमान स्थिति जानना बेहद जरूरी है। इससे आप जान सकेंगे कि फॉर्म कॉलेज द्वारा Verify हुआ है या नहीं, और जिला समाज कल्याण अधिकारी (DWO) स्तर पर Forward या Reject हुआ है। छात्र Registration Number और Password की मदद से अपना UP Scholarship Status स्टेप-बाय-स्टेप नीचे दिए official link से ट्रैक कर सकते हैं ताकि फॉर्म में कोई त्रुटि होने पर समय से पहले सुधार कर पाएं।

UP Scholarship Status Year-Wise (2017–2025-26) – पुराने आवेदन की स्थिति

अगर आप यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर वर्तमान सत्र (2026-27), पिछले सत्र (2025-26) और पुराने शैक्षणिक सत्रों का आवेदन स्टेटस देखना चाहते हैं, तो आसानी से चेक कर सकते हैं। पुराने सालों का डेटा खोजने में छात्रों को दिक्कत न हो, इसलिए हमने यहाँ सभी डायरेक्ट लिंक्स दिए हैं। नीचे दिए गए साल-दर-साल लिंक्स पर क्लिक करके आप सीधे ऑफिशियल पोर्टल पर अपना स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं:

UP Scholarship Payment Status, Aadhaar & NPCI – भुगतान की स्थिति

अब फॉर्म वेरिफाई होने के बाद स्कॉलरशिप की राशि DBT के माध्यम से आपके बैंक खाते में भेजी जाती है। इसके लिए आपका Aadhaar-Bank Link और NPCI Seeding एक्टिव होना जरूरी है इसलिए उससे पहले आप नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक्स से आप PFMS Payment, Aadhaar Link और NPCI Status तीनों आसानी से चेक कर तैयार रहे ताकि शुल्क भुगतान की प्राप्ति मे कोई चीज रुकावट ना बने।

PFMS Payment Status

विभाग द्वारा फॉर्म वेरिफाई होने के बाद स्कॉलरशिप की राशि DBT के माध्यम से भेजी जाती है। PFMS पोर्टल पर चेक करें कि आपका पैसा खाते में आया या नहीं।

Aadhaar-Bank Link Status

स्कॉलरशिप का भुगतान आपके Aadhaar से लिंक और DBT के लिए सक्रिय बैंक खाते में किया जाता है। इसलिए अपना Aadhaar-Bank Seeding Status जरूर चेक करें।

NPCI Seeding Status

बैंक खाते का NPCI (DBT) सर्वर से मैप होना अनिवार्य है। अगर आपका NPCI स्टेटस Active नहीं है, तो स्कॉलरशिप का पैसा ट्रांसफर फेल हो सकता है।

UP Scholarship Eligibility Criteria – पात्रता

UP Scholarship का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है। साथ ही, आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय में कक्षा 9वीं से लेकर उच्च शिक्षा (Post Graduation, PhD एवं अन्य Professional Courses) तक नियमित रूप से अध्ययनरत होना चाहिए, तभी आप इस योजना के पात्र होंगे। इस योजना का लाभ लेने तथा इसके अंतर्गत आने वाले प्रमुख शैक्षणिक स्तर एवं पाठ्यक्रम निम्नलिखित दिए गए जिससे आप ये जान पायेंगे की मुझे किस प्रकार का लाभ मिलेगा।

  • Pre Matric Scholarship – Class 9th & 10th के लिए,
  • Post Matric Intermediate Scholarship – Class 11th & 12th के लिए,
  • Post Matric Other Than Inter Scholarship – Class 12 से उपर के विद्यार्थियों के लिए होता है।
    • UG Courses: BA, BSc, BCom, BBA, BCA, BTech, BEd, BTC/D.El.Ed, BPharma, LLB
    • PG Courses: MA, MSc, MCom, MEd, MBA, MCA, MTech, LLM
    • Diploma & Degree Courses: ITI, Polytechnic, DPharma, ANM, GNM, DElEd, BPT
    • PhD एवं अन्य Courses: Computer Courses, O Level तथा अन्य मान्यता प्राप्त कोर्स।
  • Postmatric Other State Student – यूपी के वे छात्र जो अन्य राज्य मे पढ़ रहे है यह उनके लिए है।

आय की सीमा – सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.00 लाख तक होनी चाहिए तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए वार्षिक पारिवारिक आय की सीमा ₹2.50 लाख तक सरकार द्वारा निर्धारित की गई है।

Eligibility for Outside State Students – अन्य राज्य के विद्यार्थियों की पात्रता

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा सामान्य वर्ग के वे छात्र-छात्राएं जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं तथा अन्य राज्यों की सरकारी एवं शासकीय सहायता प्राप्त संस्थानों में अध्ययन कर रहे हैं, वे भी इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं।

UP Scholarship Required Documents – जरूरी दस्तावेज

आवेदन करने से पहले आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। आपकी सुविधा के लिए नीचे उनकी जानकारी दी गई है। आप PDF डाउनलोड करके इसे अपने पास सेव कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर दोबारा देख सकते हैं।

  • आधार कार्ड
  • अपार आइडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • शुल्क रसीद संख्या
  • वार्षिक गैर-वापसी योग्य राशि
  • नामांकन संख्या
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (माता या पिता का)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि SC/ST/OBC से संबंधित हैं)
  • मोबाइल नंबर व ईमेल
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • शिक्षण संस्थान से प्रमाणित प्रवेश पत्र / छात्र प्रमाणपत्र/

Renewal Students के लिए:

  • पिछले वर्ष के रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके Renewal सेक्शन में लॉगिन करना होगा और नई जानकारी (Fresh Details) दर्ज करनी पड़ेगी।

UP Scholarship Online Application Process – ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे सरल और क्रमबद्ध तरीके से दी गई है। प्रत्येक step को ध्यान से follow करें, ताकि form भरते समय किसी तरह की परेशानी न हो और आपका आवेदन सही तरीके से पूरा हो सके।

OTR → Registration → Login → Status Check → Biometric Verification → Scrutiny → District Verification → DBT Payment

UP Scholarship Process Overview

Step 1: OTR Process – OTR प्रक्रिया

सबसे पहले आपको OTR यानी One Time Registration करना होता है। यह एक बार की प्रक्रिया है, जिससे एक यूनिक Scholarship OTR Number जनरेट होती है। इस ID की जरूरत आगे के हर स्टेप में होती है – जैसे कि फॉर्म भरना, स्टेटस चेक करना और पेमेंट ट्रैक करना। इसके लिए आप सबसे पहले-

UP Scholarship OTR Registration Page Screenshot
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: scholarship.up.gov.in → OTR
  • OTR (One Time Registration) पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के माध्यम से सत्यापन करें
  • आधार नंबर दर्ज करें और e-KYC प्रक्रिया पूरी करें
  • अपना नाम, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी भरें
  • सभी विवरण जांचकर Submit बटन पर क्लिक करें
  • अब आपका OTR ID जनरेट हो जाएगा
  • भविष्य में इसी ID से लॉगिन करना होगा
  • OTR केवल एक बार बनाया जाता है

Step 2: New Registration Process – नया पंजीकरण

OTR पूरा होने के बाद आपको अपने कोर्स, कैटेगरी (SC/ST/OBC/General/Minority), शैक्षिक वर्ष आदि की जानकारी के साथ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
सही जानकारी देना ज़रूरी है क्योंकि इसी आधार पर आगे की प्रक्रिया होती है। जिसमे दो तरह के पंजीकरण होगा।
1. Fresh Registration: यदि आप पहली बार UP Scholarship के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको Fresh Registration करना होगा।

UP Scholarship New Registration Form Screenshot

2. Renewal Registration: यदि आपने पिछले सत्र में आवेदन किया था और अब उसी scholarship को अगले सत्र के लिए जारी रखने हेतु आवेदन कर रहे हैं, तो Fresh Registration किए बिना सीधे Renewal Login करके अपना Form पूरा कीजिए। इसके लिए ये स्टेप्स को follow कीजिए-

UP Scholarship Registration Link Page Screenshot
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: scholarship.up.gov.in → Student Menu → New Registration
  • अपनी Category और Course चुनें
  • OTR ID के माध्यम से लॉगिन करें
  • Fresh / Renewal विकल्प चुनें
  • व्यक्तिगत विवरण (नाम, पता आदि) भरें
  • शैक्षिक विवरण (कक्षा, कॉलेज आदि) दर्ज करें
  • आय संबंधी जानकारी भरें
  • सभी जानकारी जांचकर Submit करें
  • Submit करके Registration Number प्राप्त करें और Print निकालें
  • सभी जानकारी दस्तावेज़ के अनुसार सही भरें
  • गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है

Step 3: Login & Form Submit Process – लॉगिन एवं फॉर्म सबमिट प्रक्रिया

Registration के बाद अब Login करके Application Form को पूरा भरना और सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना होता है—जैसे कि मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक। इसके साथ ही साथ सभी विवरण भी पूरे करना होता है। इसके लिए आप-

UP Scholarship Login Page Screenshot
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: scholarship.up.gov.in → Logins → Students
UP Scholarship Student Login Portal Screenshot
  • “Students” सेक्शन में अपनी श्रेणी चुनें (Fresh / Renewal Login)
  • Pre-Matric (Class 9 & 10), Post-Matric (Class 11 & 12) और Post-Matric Other than Inter (Graduation, Post Graduation, Diploma, Certificate)के लिए चुने।
  • OTR ID, Registration, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें
  • “Submit” बटन पर क्लिक करके लॉगिन करें
  • लॉगिन करने के बाद “Fill Application Form” पर क्लिक करें
  • सभी जानकारी दर्ज कर एक बार अच्छी तरह जांच लें
  • सभी जानकारी सही होने पर Submit बटन पर क्लिक करें
  • सबमिट करने के बाद फॉर्म लॉक हो जाएगा (Edit नहीं कर पाएंगे)
  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें
  • प्रिंटेड फॉर्म को आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्कूल/कॉलेज में जमा करें
  • गलत पासवर्ड बार-बार डालने से समस्या हो सकती है
  • लॉगिन विवरण सुरक्षित रखें

Step 4: Check Application Status Process – आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

आवेदन सबमिट करने के बाद अब आप अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए पहले अपने account में login करें।

UP Scholarship Status Check Page Screenshot
  • Dashboard में Application Status या Check Status विकल्प पर क्लिक करें
  • अब आपकी आवेदन स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • Pending: आवेदन अभी जांच (Verification) में है।
  • Verified: आवेदन सफलतापूर्वक सत्यापित हो चुका है।
  • Rejected: आवेदन में त्रुटि के कारण अस्वीकार कर दिया गया है।
  • Forwarded: आवेदन अगले स्तर (College/District) पर भेज दिया गया है।
  • Approved: आवेदन स्वीकृत हो चुका है और भुगतान प्रक्रिया में है।
  • Payment Sent: छात्र के बैंक खाते में पैसा भेज दिया गया है।

Step 5: Biometric Authentication & Forwarding from Institute

जहाँ biometric verification लागू है, वहाँ स्कूल/कॉलेज स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार biometric authentication किया जाता है। इसके बाद संस्थान फॉर्म और दस्तावेजों को वेरिफाई करके ऑनलाइन फॉरवर्ड कर देता है।

Step 6: Computerized Scrutiny – कंप्यूटरीकृत जांच

अब संस्थान से फॉरवर्ड किए गए आवेदन की जांच ऑटोमैटिक कंप्यूटर सिस्टम द्वारा होती है।
इस स्टेप में फॉर्म में भरी गई जानकारी और अपलोड किए गए डॉक्युमेंट्स को सिस्टम वेरिफाई करता है कि सब कुछ data सही है या नहीं।

Step 7: District Verification – जिला स्तर पर सत्यापन

इसके बाद आवेदन निर्धारित जिला स्तरीय verification process से गुजरता है और eligible applications को आगे approval/payment process के लिए भेजा जाता है।

Step 8: Aadhaar-Based Fund Disbursement

DWO स्तरों पर वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद छात्र के आधार लिंक्ड बैंक अकाउंट में DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए राशि भेज दी जाती है। इस तरह से आप इस योजना का लाभ पूरी तरह से प सकेंगे यदि उपर दिए गए निर्देश का सही से अनुशरण करते है।

UP Scholarship Fund Received by DBT Screenshot

UP Scholarship Official Rules & Guidelines – आधिकारिक नियमावली

यूपी स्कॉलरशिप और फीस भरपाई की पूरी प्रक्रिया राज्य सरकार द्वारा जारी शासनादेशों और नियमावली के आधार पर संचालित की जाती है। SC/ST, General और Minority वर्गों के लिए 2023 में नियमावली जारी की गई थी, जबकि OBC वर्ग के लिए पूर्व में जारी शासनादेश (2016 व 2021) ही प्रभावी हैं। आप अपनी कैटेगरी के अनुसार नीचे दी गई टेबल से अपनी ऑफीशियल नियमावली (PDF) डाउनलोड करके छात्रवृत्ति के सभी सरकारी नियम और शर्तें आसानी से पढ़ सकते हैं:

UP छात्रवृत्ति निवामावली (Category-wise PDF Downloads)
छात्रवृत्ति वर्ग Pre-Matric (कक्षा 9-10) Post-Matric (कक्षा 11, 12 व अन्य)
अनुसूचित जाति / जन जाति नियमावली 2023 डाउनलोड जारी तिथि: 27/09/2023 नियमावली 2023 डाउनलोड जारी तिथि: 27/09/2023
सामान्य वर्ग नियमावली 2023 डाउनलोड जारी तिथि: 27/09/2023 नियमावली 2023 डाउनलोड जारी तिथि: 27/09/2023
पिछड़ा वर्ग नियमावली 2016 डाउनलोड जारी तिथि: 12/04/2016 नियमावली 2021 डाउनलोड जारी तिथि: 23/11/2021
अल्प-संख्यक वर्ग नियमावली 2023 डाउनलोड जारी तिथि: 27/09/2023 नियमावली 2023 डाउनलोड जारी तिथि: 27/09/2023

UP Scholarship Amount & Fee Reimbursement – छात्रवृत्ति राशि एवं शुल्क प्रतिपूर्ति

आपको बात दें कि यूपी छात्रवृत्ति को दो भागों मे वितरित किया जाता है,

  • Pre Matric Scholarship
  • Post Matric Scholarship

1. Pre-Matric Scholarship Fee Reimbursement

यह छात्रवृत्ति कक्षा 9वीं और 10वीं में अध्ययनरत छात्रों के लिए है।

इसमे अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को ₹150 प्रति माह के साथ ₹750 वार्षिक अतिरिक्त अनुदान दिया जाता है। अनुसूचित जाति के छात्रों को डे-स्कॉलर के लिए ₹3500 प्रति वर्ष और होस्टलर के लिए ₹7000 प्रति वर्ष प्रदान किया जाता है। अनुसूचित जनजाति के छात्रों को ₹225 प्रति माह के साथ ₹750 वार्षिक अतिरिक्त अनुदान मिलता है। अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को भी ₹225 प्रति माह के साथ ₹750 वार्षिक अतिरिक्त अनुदान दिया जाता है। सामान्य वर्ग के छात्रों को ₹3000 प्रति वर्ष की सहायता दी जाती है। वहीं, मैनुअल स्कैवेंजिंग पेशे से जुड़े परिवारों के छात्रों को डे-स्कॉलर के लिए ₹3500 प्रति वर्ष और होस्टलर के लिए ₹8000 प्रति वर्ष प्रदान किए जाते हैं।

Pre-Matric Scholarship Fee Reimbursement — Category-wise Rates
Category Rate
Other Backward Class (OBC) ₹150 per month + ₹750 annual additional grant
Scheduled Caste (SC) Day Scholar ₹3500/year • Hosteller ₹7000/year
Scheduled Tribe (ST) ₹225 per month + ₹750 annual additional grant
Minority Class ₹225 per month + ₹750 annual additional grant
General ₹3000/year
Manual Scavenging Profession Day Scholar ₹3500/year • Hosteller ₹8000/year

2. Post-Matric Scholarship Fee Reimbursement

Post-Metric Scholarship वह छात्रवृत्ति है जो 10वीं के बाद (11वीं, 12वीं, Graduation आदि) पढ़ने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती है।

For OBC & Minority Categories

ग्रुप I के छात्रों को दिवा छात्र (Day Scholar) के रूप में ₹500 प्रति माह और आवासीय छात्र (Hosteller) के रूप में ₹1200 प्रति माह प्रदान किए जाते हैं। ग्रुप II के लिए यह राशि दिवा छात्र को ₹530 प्रति माह और आवासीय छात्र को ₹820 प्रति माह मिलती है। ग्रुप III के छात्रों को दिवा छात्र के रूप में ₹300 प्रति माह तथा आवासीय छात्र के रूप में ₹570 प्रति माह दिए जाते हैं। वहीं, ग्रुप IV के छात्रों को दिवा छात्र के रूप में ₹230 प्रति माह और आवासीय छात्र के रूप में ₹380 प्रति माह की सहायता प्रदान की जाती है।

Post-Matric Scholarship Fee Reimbursement — For OBC & Minority Categories
Group Day Scholar Hosteller
Group I ₹500/month ₹1200/month
Group II ₹530/month ₹820/month
Group III ₹300/month ₹570/month
Group IV ₹230/month ₹380/month

For General, SC, ST Categories

ग्रुप I के छात्रों को दिवा छात्र (Day Scholar) के रूप में ₹7000 प्रति वर्ष और आवासीय छात्र (Hosteller) के रूप में ₹13500 प्रति वर्ष प्रदान किए जाते हैं। ग्रुप II के लिए यह राशि दिवा छात्र को ₹6500 प्रति वर्ष और आवासीय छात्र को ₹9500 प्रति वर्ष मिलती है। ग्रुप III के छात्रों को दिवा छात्र के रूप में ₹3000 प्रति वर्ष तथा आवासीय छात्र के रूप में ₹6000 प्रति वर्ष दिए जाते हैं। वहीं, ग्रुप IV के छात्रों को दिवा छात्र के रूप में ₹2500 प्रति वर्ष और आवासीय छात्र के रूप में ₹4000 प्रति वर्ष की सहायता प्रदान की जाती है।

Post-Matric Scholarship Fee Reimbursement — For General, SC & ST Categories
Group Day Scholar Hosteller
Group I ₹7000/year ₹13500/year
Group II ₹6500/year ₹9500/year
Group III ₹3000/year ₹6000/year
Group IV ₹2500/year ₹4000/year

UP Scholarship Summary Report – वर्षवार सारांश

यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल की आधिकारिक “Sanctioned Student / Institute Summary Report” के माध्यम से आप ज़िलेवार सरकारी आँकड़े आसानी से चेक कर सकते हैं कि किस ज़िले और कॉलेज में, किस कैटेगरी (General, OBC, SC, ST, Minority) के कितने छात्रों को स्कॉलरशिप और फीस भरपाई की राशि स्वीकृत (Sanctioned Amount) की गई है। नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करके आप किसी भी शैक्षणिक सत्र का पूरा ‘फंड डिस्ट्रीब्यूशन’ डेटा तुरंत देख सकते हैं:

UP Scholarship Helpline – हेल्पलाइन नंबर और संपर्क जानकारी

किसी छात्र को आवेदन, दस्तावेज़ सत्यापन, भुगतान या पोर्टल से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वह संबंधित विभाग के हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकता है। छात्रवृत्ति योजना से संबंधित किसी भी जानकारी, सहायता या शिकायत के लिए छात्र/छात्राएं इस समयावधि के दौरान संबंधित विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति विभागवार हेल्पलाइन नंबर और संपर्क समय
विभाग श्रेणी हेल्पलाइन नंबर समय
समाज कल्याण विभाग SC & General 0522-3538700 09:30 AM – 06:00 PM
14568 (Toll Free) 09:30 AM – 06:00 PM
पिछड़ा वर्ग कल्याण OBC 0522-2288861 09:30 AM – 06:00 PM
1800-180-5131 09:30 AM – 06:00 PM
अल्पसंख्यक कल्याण Minority 0522-2286150 09:30 AM – 06:00 PM
0522-2286470 09:30 AM – 06:00 PM
UP मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सभी श्रेणियाँ 1076 24×7

नोट: हेल्पलाइन नंबर और संपर्क समय में बदलाव संभव है। नवीनतम जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक जानकारी भी जांचें।

UP Scholarship FAQs 2026-27 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति से जुड़े सबसे अधिक पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर यहाँ सरल भाषा में दिए गए हैं। यदि आपका कोई प्रश्न नीचे नहीं है, तो आप हमें Contact पेज के माध्यम से बता सकते हैं।

उत्तर प्रदेश scholarship के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर प्रदेश के आवेदन के लिए UP का स्थायी निवासी छात्र, जो किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में 9 से लेकर Postgraduation के किसी कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं, इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

UP Scholarship ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद आगे क्या करना होता है?

यूपी छात्रवृत्ति ऑनलाइन फॉर्म फाइनल सबमिट करने के बाद, आपको 3 दिनों के अंदर उसकी हार्ड कॉपी निकालनी होती है। इस हार्ड कॉपी के साथ आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पिछली मार्कशीट की फोटोकॉपी लगाकर अंतिम तिथि से पहले अपने स्कूल या कॉलेज में जमा करना अनिवार्य होता है।

UP Scholarship Status 2026-27 कैसे चेक करें?

यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस 2026 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ‘Student’ सेक्शन में जाकर अपना Registration Number, जन्मतिथि और password डालकर लॉग इन करना होगा। डैशबोर्ड खुलने के बाद ‘Check Current Status‘ पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं कि आपका फॉर्म कॉलेज या जिला समाज कल्याण अधिकारी स्तर पर वेरीफाई हुआ है या नहीं।

यदि UP Scholarship Form में गलती हो जाए तो क्या करें?

UP Scholarship में कक्षा 9-12 के Fresh छात्रों के लिए 16 नवंबर से 14 दिसंबर 2026 तक और Renewal के लिए 17 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक सुधार का मौका दिया गया है, तथा UG, PG, Diploma के Fresh छात्रों के लिए 06 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक और Renewal के लिए 21 नवंबर से 20 दिसंबर 2026 तक आप अपने फॉर्म में सुधार कर पाएंगे।

UP Scholarship का पैसा बैंक खाते में कब तक आएगा?

उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति कक्षा 9 से 12 तकके नवीन छात्रों के लिए 25 जनवरी से 31 जनवरी 2027 तक और नवीनीकरण छात्रों के लिए 29 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 के बीच तथा UG, PG, Diploma व अन्य: नवीन छात्रों के खाते में 21 दिसंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक और नवीनीकरण के लिए 01 दिसंबर 2026 से 25 जनवरी 2027 के बीच पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

यूपी छात्रवृत्ति Form Reject होने के मुख्य कारण क्या हैं?

यूपी छात्रवृत्ति फॉर्म रिजेक्ट होने के सबसे बड़े कारण होते हैं— बैंक खाते का NPCI/DBT से लिंक न होना, आधार कार्ड में नाम/जन्मतिथि का मार्कशीट से अलग होना, आय प्रमाण पत्र का एक्सपायर होना, या कॉलेज द्वारा तय समय के भीतर आपका फॉर्म फॉरवर्ड (Verify) न किया जाना। इसलिए अपना बैंक खाता हमेशा एक्टिव रखें और आधार सीडिंग जरूर कराएं।

क्या UP Scholarship के लिए बैंक खाते में NPCI / Aadhaar Seeding अनिवार्य है?

हाँ, यह सबसे अनिवार्य शर्त है। उत्तर प्रदेश सरकार अब स्कॉलरशिप का पैसा सीधे आधार-बेस्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से भेजती है। यदि आपका बैंक खाता NPCI से मैप और आधार से लिंक नहीं है, तो आपका पैसा बीच में ही रुक जाएगा या फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा।

UP Scholarship से जुड़ी शिकायत या पूछताछ के लिए Helpline Number क्या है?

यदि आपको ऑनलाइन फॉर्म भरने या स्कॉलरशिप स्टेटस से संबंधित कोई समस्या आ रही है, तो आप उत्तर प्रदेश सरकार के CM Helpline Number ‘1076’ पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग के टोल-फ्री नंबर 18001805131 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Latest UP Scholarship Updates – नवीनतम अपडेट

UP Scholarship 2026-27 – महत्वपूर्ण बातें

अंत में, हम यही कहेंगे कि UP Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन करते समय OTR, सही category/course selection, application verification, correction window और bank/Aadhaar details का विशेष ध्यान रखें। फॉर्म भरते समय जल्दबाजी बिल्कुल न करें। किसी भी कैफे वाले पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय, फाइनल सबमिट करने से पहले अपने सभी विवरण (नाम, जन्मतिथि, आय प्रमाण पत्र क्रमांक) खुद ध्यान से चेक करें।

Uttar Pradesh Scholarship 2026 — Conclusion
Scheme Name Scholarship and Fee Reimbursement System of Uttar Pradesh
Academic Session 2026 – 2027
State Uttar Pradesh
Governing Authority Government of Uttar Pradesh
Administering Departments
  • Social Welfare Department UP (SC/ST/General)
  • Backward Class Welfare Department UP (OBC)
  • Minority Welfare Department UP (Minorities)
  • Tribal Development Department
Scholarship Types
  • Pre-Matric
  • Post-Matric (Intermediate, Other Than Intermediate, Outer State)
Eligible Categories SC, ST, OBC, Minority, General, and EWS students
Mode of Application Online
Disbursement Method Direct Benefit Transfer (DBT) via Aadhaar-linked bank account
Official Portal scholarship.up.gov.in

आपकी सुविधा के लिए, स्कॉलरशिप फॉर्म भरते समय इन 5 सबसे महत्वपूर्ण बातों (Quick Summary) का हमेशा ध्यान रखें:

  • आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding): आपका बैंक खाता सक्रिय (Active) होना चाहिए और NPCI से लिंक होना 100% अनिवार्य है, अन्यथा पैसा खाते में नहीं आएगा।
  • आय व जाति प्रमाण पत्र: ध्यान दें कि आपके प्रमाण पत्र एक्सपायर न हुए हों और 3 साल के भीतर के हों।
  • Renewal वाले छात्र ध्यान दें: नवीनीकरण (Renewal) वाले छात्रों को नया OTR करने की आवश्यकता नहीं है, वे सीधे अपने पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन कर सकते हैं।
  • त्रुटि सुधार (Correction): यदि फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो घबराएं नहीं। विभाग द्वारा निर्धारित तिथियों (Correction Window) पर पोर्टल दोबारा खोला जाएगा।
  • हार्ड कॉपी: ऑनलाइन फाइनल सबमिट करने के 3 दिन बाद प्रिंटआउट (Hard Copy) निकालकर अपने कॉलेज में तय समय के भीतर जरूर जमा करें।

हमारी सलाह: स्कॉलरशिप की लास्ट डेट (Last Date) का इंतजार बिल्कुल न करें, क्योंकि अंतिम दिनों में वेबसाइट का सर्वर अक्सर डाउन हो जाता है।

अगर स्कॉलरशिप फॉर्म को लेकर आपका कोई भी व्यक्तिगत सवाल या समस्या है, तो आप बेझिझक हमारे Contact Us पेज के माध्यम से हमसे संपर्क कर सकते हैं!